अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सराईपाली ओपन कास्ट परियोजना में आजादी का अमृत महोत्सव की रही धूम, गिरते बारिश के बीच शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत

On: August 16, 2022 5:27 PM
Follow Us:

कोरबा पाली -सराईपाली ओपन कास्ट परियोजना में 15 अगस्त को देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह एसईसीएल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात उपक्षेत्रीय प्रबंधक व अधिकारियों के द्वारा खान का निरीक्षण किया ।
उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौहान ने सराईपाली ओपन कास्ट कोल परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व वर्ष से अधिक उत्पादन एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दान रहा।
त्रिपुरा स्टेट राइफल फोर्स के जवानों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी जनों के द्वारा राष्ट्र के प्रति अपना अपना संबोधन व्यक्त किया गया एवं विचार व्यक्त किए ।साथ ही आज के दिन अभी पिछले वर्ष के उत्पादन कार्य में प्रतिभाग लेने वाले खदान के 22 श्रेष्ठ कामगारो को पुरस्कार वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी को मिष्ठान वितरण की गई ।
इस दौरान कर्मचारियों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापित किए ।इस कार्यक्रम में एल. बी. देवांगन खान प्रबंधक, कुमारेश मिस्त्री खान सुरक्षा अधिकारी, श्रम संगठन प्रतिनिधि जीतलाल बिझवार ,सद्दाब अली,जमुना
प्रसाद, समेलाल ,राजेश साहू , कृष्णा तिवारी , गौरव सिंह ठाकुर एवं सराईपाली में कार्यरत अन्य अधिकारी माइनिंग स्टॉप एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम का पूरा संचालन ललित कुमार कौरव कार्मिक प्रबंधक के द्वारा किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment