बिलासपुर(वायरलेस न्यूज 01/05/2026)
*सही दवा शुद्ध आहार* अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों दवारा कुल 14 निजी अस्पताल एवं क्लीनिक में उपलब्ध वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण टीम द्वारा बिलासपुर के रिंग रोड, अमेरी, वेयरहाउस रोड,मंगला, लिंगियाडीह, व्यापार विहार, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, मध्यनगरी चौक, मंदिर चौक, मौपका क्षेत्र में स्थित अस्पताल एवं क्लीनिक का निरीक्षण किया गया ।
० निरीक्षण के दौरान वैक्सीन को उचित तापमान में रखने हेतु रेफ्रिजरेटर/आई एल आर/ डिप फ्रिज की जांच की गई ।
० रेफ्रिजरेटर में तापमान अधिक होने पर सूचना प्रदान करने हेतु अलार्म व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु कहा गया ।
० रेफ्रिजरेटर को केलीब्रेशन करने के लिए समझाइश दी गई।
० अस्पताल/क्लीनिक में स्टॉकिस्ट से वैक्सीन के परिवहन के लिए बताया गया कि उचित तापमान व्यवस्था बनाए रखने हेतु आइस पैक, करियर बॉक्स द्वारा कोल्ड चैन नियमानुसार निर्धारित रहना चाहिए ।
० वैक्सीन स्टोरेज हेतु उपलब्ध जानकारियों को कर्मचारियों को साझा करने हेतु नियमित अंतराल में प्रशिक्षण कराने हेतु बताया गया।
*सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह* द्वारा बताया गया गया कि वैक्सीन के भंडारण एवं वैक्सीन स्टोर संचालन हेतु मानक प्रक्रिया तैयार कर उसका पालन करने अति आवश्यक है । उचित तापमान पर वैक्सीन रखने से ही सुरक्षा और उपचार संभव है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
