फरसाबहार। रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की भाजपा सांसद गोमती साय शनिवार को प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फरसाबहार कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
सांसद शुक्रवार को ही राजधानी दिल्ली से वापस अपने गृह ग्राम मुंडाडीह पहुँची और गृह ग्राम लौटते ही उन्होंने सबसे पहले शनिवार की सुबह 11 बजे कोरोना का वैक्सीन लगवाया।
सांसद श्रीमती साय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड 19 वैक्सीन लगवाने आये महिलाओं एवं पुरुषों से मुलाकात कर उनसे वैक्सीन के विषय पर चर्चा की। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अन्य मरीजो से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ मे बीएमओ डॉ तिर्की, डॉ भगत, डॉ गुप्ता, डॉ पांडेय, गजेन्द्र पैंकरा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सांसद गोमती साय ने लोगो को संदेश देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जीत हासिल करने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है इसलिए हर किसी को बिना संकोच के वैक्सीन के लिए आगे आना चाहिए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण चल रहा है। मैं देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स को बधाई देती हूँ और सभी से अपील करती हूँ कि कोविड 19 वैक्सीन जरूर लगवाएं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
