सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट कर
अनूपपुर /( वायरलेस न्यूज़) शहडोल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट करके उन्हे धन्यवाद दिया। सांसद श्रीमती सिंह ने बतलाया कि आज उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से सप्रेम भेंट कर शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा करने हेतु आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि आपने न केवल हमारे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि शहडोल में सर्व-सुविधायुक्त स्टेडियम की माँग और क्षेत्र के विकास से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं पर भी सहमति व्यक्त की। आपके इस समर्थन से हमारे युवा खिलाड़ियों और क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी।
सांसद ने शहडोल लोकसभा के समस्त निवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक धन्यवाद कहा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
