अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिम्स की स्वशासी समिति की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय* *मरीजों को कम्प्यूटराईज्ड जांच रिपोर्ट देने संभागायुक्त ने दिए निर्देश*

On: June 12, 2025 12:38 PM
Follow Us:

*सिम्स की स्वशासी समिति की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

*मरीजों को कम्प्यूटराईज्ड जांच रिपोर्ट देने संभागायुक्त ने दिए निर्देश*

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़ 12 जून 2025) सिम्स की स्वशासी समिति (प्रबंधकारिणी सभा) की तृतीय बैठक संभागायुक्त श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में सिम्स के नये कौंसिल कक्ष में संपन्न हुई। संभागायुक्त द्वारा 15 जुलाई तक समस्त प्रकार के जाँचों की कम्प्यूटराईज्ड रिर्पाेट देने की सुविधा प्रारंभ करने निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल व सिम्स चिकित्सालय के मध्य एक डेडिकेटेड बस का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जावेगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, अधिष्ठाता सिम्स डॉ. रमणेश मूर्ति, अधिष्ठाता शास. चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर डॉ. अविनाश मेश्राम, चिकित्सा अधीक्षक सिम्स डॉ. लखन सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक की कार्यवाही पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन वाचन से प्रारंभ की गई, साथ ही संभागायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
संभागायुक्त श्री जैन ने विभिन्न उन्नयन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के तीनों कार्यपालन अभियंताओं की सदस्यता में समिति गठित कर प्रतिवेदन में सुझाये बिन्दुओं के अनुरूप कार्य संपादित करने निर्देश दिये। बैठक में मुख्य रूप से बालक-बालिका छात्रावास में शेड निर्माण व मरम्मत कार्य, खेल मैदान एवं पीएसएम विभाग में सिविल मरम्मत कार्य, विद्युत सब-स्टेशन के संचालन व रखरखाव की व्यवस्था संबंधित कार्याें की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त नवीन वातानुकुलित ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोटेशन वैन क्रय सहित पूर्व बैठक में स्वीकृत वाहन के क्रय हेतु प्रावधानित बजट में वृद्धि प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई। इस क्रम में नवीन कम्प्युटर सिस्टम, मल्टीफंक्शन प्रिंटर व साफ्टवेयर क्रय की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम द्वारा जानकारी दी गई की सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल व सिम्स चिकित्सालय के मध्य एक डेडिकेटेड बस का संचालन प्रारंभकिया जावेगा।
बैठक के पूर्व कमिश्नर के द्वारा डीन डॉ रमणेश मूर्ति, नोडल अधिकारी डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ लखन सिंह चिकित्सा अधीक्षक के साथ चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। दवा वितरण केंद्र, निर्माणाधीन कैजुअल्टी, एवं ट्रायेज में भर्ती मरीजों से इलाज, मिलने वाली दवाई के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में डॉ. हेमलता ठाकुर, डॉ. सुरेश तिवारी, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. प्रशांत निगम, डॉ. सुमन आर्या, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment