अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल

On: June 5, 2025 11:15 AM
Follow Us:

*सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन*

बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज़ 05 जून 2025 ) / सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालय को अलर्ट मोड में रहने के लिए पत्र लिखकर आदेश दिया गया है।
ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत लंबे समय से खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हॉथ-पैर में जकड़न, बुखार सुगंध एवं दुर्गन्ध का महसूस न कर पाने वाले मरीजों को चिकित्सालय में लाए जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्ट्रेचर पर स्टेबलाइज किया गया। ऑक्सीजन मास्क लगाया गया तथा तत्पश्चात उसे वार्ड में सिफ्ट किया गया। मेडिसीन विभाग के चिकित्सक उपस्थित थे। मरीज को बेड पर लेटाने के पश्चात सबसे पाहले उसे वाइटल साइन (ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन के स्तर आदि) की निगरानी की गई उसकी चेतना की स्थिति का मुल्यांकन किया गया। मरीज के नाक एवं गले से सेंपल लेकर वायरोलॉजी विभाग कोविड जांच के लिए भेजा गया। इसके पश्चात आई.वी. लाइन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाईयां दी गई।
इस मॉकड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और समन्वित चिकित्सीय सेवायें प्रदान करने की तैयारी का मुल्यांकन किया गया। उक्त मॉकड्रिल में सिम्स चिकित्सालय में कार्यरत डॉ सुनील कुमार पेंड्रो, चिकित्सा अधिकारी, डॉ आद्या सिंगरौल, कैजुअल्टी मेडीकल ऑफीसर, श्रीमती स्वाती कुमार, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, श्रीमती सरिता बहादुर, नर्सिंग सिस्टर, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्रीमती कंचन चौबे, कु. शिरोमणी नायक एवं श्री गोल्डन काशी, लैब टेक्निीशियन, वार्ड ब्वाय श्री संजय श्रीवास, श्री मुकेश भोई, श्री मणी श्रीवास, श्री गोविंद एवं श्री सलीम टीम वर्क के साथ कार्य का संपादन हुआ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment