आक्सीजन प्लांट, एंबुलेंस सहित अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार

अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के बीच जिला चिकित्सालय अनूपपुर में आक्सीजन प्लांट सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक एक करोड़ दस लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिये शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा को पत्र लिखा है।
भाजपा नेता मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती सिंह ने कलेक्टर को 22 मई , शनिवार को प्रेषित पत्र में कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिये जिला अस्पताल हेतु पी एस ए आक्सीजन प्लांट हेतु 50 लाख, 50 आक्सीजन कांसट्रेटर हेतु 30 लाख , 2 एंबुलेंस हेतु 10 लाख एवं 100 आक्सीजन सिलेंडर हेतु 20 लाख , कुल राशि एक करोड़ दस लाख रुपये एस ई सी एल के सी एस आर मद से स्वीकृत करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि सांसद श्रीमती सिंह कोयला एवं खान मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति की सदस्य भी हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *