अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सेवानिवृत्त सेना के जवान के साथ धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में । मंडी निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी ने ठगे 11,00,000 रू नगद

On: June 10, 2023 6:03 PM
Follow Us:

** आरोपियों ने सेवानिवृत्त जवान के रकम ठगी कर नहीं लगाई नौकरी, और रकम भी नही किया वापस।
** करीब 8 माह से था आरोपी फरार।
** पूर्व में एक अन्य आरोपी को पुणे से किया गया था गिरफ्तार।

बिलासपुर । वायरलेस न्यूज। सेवानवृत्ति सेना के जवान को मंडी की इंस्पेक्टर के पद नौकरी लगाने के नाम पर 11लाख की ठगी करने वाले एक और फरार आरोपी को बिलासपुर की सरकडा पुलिस ने गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जगदीश प्रसाद चन्द्रा पिता गंगाराम चन्द्रा उम्र 40 वर्ष

निवासी पाटलीपुत्र कालोनी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिसम्बर 2021 में इसके साथी विजय कौशिक निवासी बरतोरी के माध्यम से योगेश सनाड्य से जान पहचान हुआ था, चर्चा दौरान मंडी निरीक्षक के पद पर आवेदन करना बताने पर योगेश सनाड्य स्वयं का मंत्रालय में अच्छी पहचान होना एवं छोटू यादव निवासी लचकेरा गरियाबंद से परिचय होना जो खाद्यमंत्री का पी.ए. है जिससे घरेलू संबंध होना बताकर मंडी निरीक्षक के पद पर चयन करा देने की बात कहते हुये पूर्ण आश्वासन देकर 1500000/- रू. लगना बताया, जिसके झांसे में आकर प्रार्थी ने आरोपी के बताये खाते में पृथक-पृथक कुल *11,00,000/- रू*. दे दिया किन्तु नौकरी नहीं लगा, इस संबंध में विजय कौशिक से बातचीत करने पर योगेश सनाड्य रिस्तेदार है, आपका पैसा वापस हो जायेगा कहने लगा किन्तु काफी समय बीत जाने पर भी पैसा वापस नहीं किया, रकम मांग करने पर परेशान मत करो कहने लगा, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1317 / 2022 धारा 420, 34 भादवि दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, रिपोर्ट बाद से आरोपीगण लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया जिस पर आरोपी छोटू यादव को पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार आरोपी छोटू यादव को पुणे से दिनांक 31/05/2023 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है अन्य आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि आरोपी योगेश सनाढ्य को अपने सकुनत से बाहर रह कर घर आना जाना कर लुकने छिपने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी योगेश सनाड्य (वर्मा) पिता बाल मुकुंद सनाड्य उम्र 51 वर्ष निवासी बरतोरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर छ.ग. को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, सउनि जीवन जायसवाल, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आर. मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, संजीव जांगड़े, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment