*आगामी सप्ताह की रणनीति बनाने निगम कमिश्नर ने ली समीक्षा बैठक*
रायगढ़ । नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम सभाकक्ष में समस्त विभागों में कसावट लाने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास,अतिक्रमण,अमृत मिशन,स्वच्छता ,शौचालय,गौधन न्याय योजना,स्लम स्वास्थ्य योजना,टैक्स वसूली, यूजर चार्जेस की वसूली पर ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय लक्ष्य के अनुरूप टैक्स एवं यूजर चार्ज वसूली नहीं होने पर इसके लिए बनाई गई टीम पर कार्रवाई की जाएगी, वही लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने वाले टीम को पुरस्कृत किया जाएगा
निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय ने मंगलवार की शाम कार्यालय में टैक्स वसूली, यूजर चार्जेज, निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों व सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। इसमें सी एम,जनचौपाल, कलेक्टर जनचौपाल, कलेक्टर भीम सिंह के द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक के कार्यवाही विवरण पर पॉइंट टू पाइंट भी चर्चा की गई।साथ ही सफाई अभियान दौरान वार्ड की आवश्यकताओं एवम समस्याओं के प्रतिवेदनों को भी प्रमुखता से समीक्षा ली गई,
कर वसूली जो की वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत है को 80 प्रतिशत तक बढ़ाने योजना पर चर्चा की गई,
वही अवैध नल कनेक्शन को वैध करने,अवैध होर्डिंग हटाने जैसे प्रमुख निर्देश दिए। आयुक्त पाण्डेय ने वार्ड में वसूली के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के साथ लोगों को यूजर चार्ज देने संबंधित जन जागरूकता लाने प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। गीला कचरा व सूखा कचरा को अलग-अलग डस्टबीन में विभाजित करने के लिए लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत बताई,वार्डवासी द्वारा बाहर सड़क पर कचरा फेंकने पर उन्हें समझाईश देने की बात कही।
शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक दुरुस्त करने ,वार्डो में ट्विन डस्टबिन की समय समय पर जांच राजस्व वसूली पर जोर, निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य, सड़क, नाली एवं अमृत मिशन,गौधन न्याय योजना,स्लम स्वास्थ्य योजना,शौचालय एवम स्वच्छता के कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021में शहर को प्रथम स्थान दिलाने
एवम स्टार रेटिंग में 5 स्टार लाने जोन वाइस 6 नोडल अधिकारियों की टीम बनाई गई जो अपने अपने जोन में
जी वी पॉइंट,नाली,ट्विन बिन,गीला सूखा कचरा कलेक्शन,रिक्शा का रोटेशन आदि जांच करते हुए सम्बंधित कर्मचारियों से समन्वय बनाकर सुबह 3 से 4 घंटे कार्य करेंगे।जिससे आगामी दिनों में शहर कचरा मुक्त शहर बन जाये।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक सभी विभाग प्रमुखों के अधिकारियों की ली गई यह एक ऐसा मौका होता है कि हम सप्ताह में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हैं अगले सप्ताह की रणनीति बनाते हैं पिछले सप्ताह में जो काम करने पर गतिरोध आता है उस पर चर्चा करते हैं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का कोई प्रश्न होता है उसे भी सुलझाते हैं आज की बैठक में सर्वप्रथम हमने सीएम, जन चौपाल, कलेक्ट्रेट, कलेक्टर जन चौपाल और टीएल के जो आवेदन होते हैं पुराने लंबित आवेदन होते हैं उनमें सिलसिलेवार समीक्षा की इसके बाद अगला जो हमारा टारगेट है स्टार रेटिंग की जी एफ सी टीम आगामी दिनों आने वाली है उसके लिए हमारे पास बहुत कम समय बचा है इसके लिए सभी अधिकारियों को तैयार किया गया है नोडल बनाए गए हैं जो जोन वाइज सारे रिमार्केबल पॉइंट हैं उन पर जाकर लोगों से अपडेट लेंगे साथ ही अपने कर्मचारियों से वहां का काम सही रूप से कराने के लिए पूरे समर्पित भाव से सुबह 7:00 से 10:00 तक काम करेंगे जिनकी नियुक्ति की जा रही है जिससे कि हमारा शहर आने वाले एक-दो महीने में गार्बेज फ्री सिटी हो सभी जीबी पॉइंट खत्म हो जाए इसके बाद जो हमारा कर वसूली है 70% से ऊपर बढ़ चुके हैं उसके लिए ठोस प्लानिंग कर अगले मार्च तक 80% का टारगेट पूर्ण करना है इस पर भी चर्चा की गई इसके अलावा हमारा अन्य विभाग स्लम स्वास्थ्य योजना,गोधन न्याय योजना में जो कमियां है उस पर भी समीक्षा की गई साप्ताहिक समीक्षा का मुख्य एजेंडा यही होता है कि अपने अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना और उनके कार्य के लिए उन्हें अधिक से अधिक कुशल बनाना।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
