अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था3233-C लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल सेवा द्वारा

*बिलासपुर वायरलेस न्यूज दिनांक: 01 जुलाई 2026*

*👨‍⚕️ डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम किया गया
डॉक्टर्स डे के अवसर पर Lions Club Bilaspur SMILE द्वारा सिम्स, बिलासपुर में चिकित्सकों के सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा लायन रीता राजगीर, सचिव लायन दीप्ति साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. ज्योति नामदेव, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. सुरभि राजगीर एवं सहसचिव लायन ज्योति सिंगरोल उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर डीन डॉ. रमणेश मूर्ति, डॉ. लखन सिंह (एम.एस.), डॉ. आरती पांडे, डॉ. शिक्षा जांगड़े, डॉ. रश्मि गुप्ता एवं डॉ. चंद्रहास ध्रुव को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए मोमेंटो, पौधा एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।
पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सकों के प्रति सम्मान, स्वास्थ्य सेवा के प्रति आभार तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *