अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल स्तर पर आयोजित शॉर्ट वीडियो क्लिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम को महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सम्मान

On: September 14, 2022 5:17 PM
Follow Us:

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल स्तर पर आयोजित शॉर्ट वीडियो क्लिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम को महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सम्मान ।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 14 सितंबर, 2022)

रेलवे बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आरपीएफ/आरपीएसएफ के लिए जंगली जानवरों की तस्करी की रोकथाम (WILEP) जागरूकता हेतु एक शॉर्ट वीडियो क्लिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । इस प्रतियोगिता में पर्यावरण एवं जंगल को हानि पहुँचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्य एवं तरीकों बाबत् जानकारी देनी थी । कई असामाजिक तत्व जंगल मे जाकर वृक्ष कटाई ,जंगली जानवरों का शिकार एवं उनकी स्मगलींग करते है उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु केन्द्र सरकार द्वारा वन विभाग ,सभी राज्य पुलिस एवं सभी केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों को इस विषय में जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है । शॉर्ट वीडियो क्लिप प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, छिंदवाड़ा के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया ।

सम्पुर्ण भारतीय रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल टीमो द्वारा बनाये गये शॉर्ट वीडियो क्लिप को इस प्रतियोगिता मे शामिल किये गये थे । सभी तरह की कसौटी पर परखने के बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छिंदवाड़ा द्वारा निर्मित विडियो को इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । जिसके आलोक में रेलवे बोर्ड द्वारा प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिया गया ।

उक्त प्रतिभागियों ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को गौरवान्वित किया है । श्री ए एन सिन्हा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने उक्त पदक विजेताओं को बधाई देते हुए बताया कि रेलवे सुरक्षा बल वन्य जीवों को हानि पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करती रहेगी । साथ ही बल सदस्यों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु भी लगातार प्रोत्साहित किया जायेगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या मे पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण मे अहम योगदान देता है ।

इस प्रतियोगिता मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल, छिंदवाड़ा के रंजीत कुमार सिंह, निरीक्षक, धर्मेन्द्र कुमार, सहा. उप निरीक्षक, आर कपिल बघेल, आरक्षक तथा ज्योति सेंगर, महिला आरक्षक शामिल थे ।


Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment