बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) *अचानकमार टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी सप्ताह का प्रारंभ*
डिप्टी डायरेक्टर अचानकमार टाइगर रिज़र्व आईएफएस गणेश यू आर के मार्गदर्शन में अचानक में टाइगर रिजर्व के ग्राम मंजूरहा में विश्व वन्य प्राणी सप्ताह का प्रारंभ किया गया कार्यक्रम की शुरुआत असिस्टेंट फील्ड डायरेक्टर एटीआर श्री मानवेन्द्र जी ने अपने उद्बोबोधन से किया,
मंसूर खान जी ने ग्राम वासियों को वन्य प्राणी की महत्ता बताते हुए वन्य प्राणियों के साथ रहने के तरीकों अवगत कराये।
(कुछ दिन पूर्व सियार से टकराव इस क्षेत्र में हुआ था)
वन क्षेत्रों में पाये जाने वाले भेड़िया, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी और जंगली कुत्तों में अंतर बताये एवं वन प्राणियों के साथ दूरी बनाएं और किसी भी प्रकार से हानि न पहुंचाएं की अपील भी किये।
हाथियों से बचाव, भालू से बचाव एवं सियार से बचाव के पंपलेट भी वितरित किए तथा पोस्टर लगाए।
इस कार्यक्रम में लगभग 200 ग्राम वासी एवं स्थानीय वन अधिकारी मौजूद थे, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का डिप्टी रेंजर महेश्वरी जी, मंडावी जी एवं फारेस्ट गार्ड सुरेश नवरंग जी ने आभार प्रकट किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








