बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज़) आरटीएस रेलवे कॉलोनी थाना – तोरवा, बिलासपुर द्वारा दिनांक 13.01.2022 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर बुकिंग काउंटर के पास स्थित बहुउद्देश्यीय केंटीन स्टॉल मे सेन्टाइज़र खरीदने हेतु गयी थी की उसी के दौरान किसी अज्ञात चोर के द्वारा उनका एक नग मोटो जी-60 कंपनी का मोबाइल कीमत 15,749/- रूपये को चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध मे प्रार्थीया द्वारा दिनांक 14.01.2022 को जीआरपी/बिलासपुर मे रिपोर्ट करने पर जीआरपी/बिलासपुर द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध मे अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक 07/22 दिनांक 14.01.21 धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया था |
श्री ऋषि कुमार शुक्ला,वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर महोदय के निर्देशन मे गठित रेसुब टीओपीबी टास्क टीम -01 बिलासपुर के द्वारा महोदय के मार्गदर्शन मे प्रार्थीया का मोबाइल चोरी के घटना मे जीआरपी बिलासपुर मे एफआईआर कराने सहयोग किया गया तथा जीआरपी से समन्वय कर बिलासपुर स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमे आरोपी का पहचान किया गया तथा मुखबिरो से समन्वय कर आरोपी की पतासाजी किया गया| दिनांक 14.01.2022 को ही रात्रि लगभग 22:30 बजे रेसुब टी ओपीबी टास्क टीम-01 के प्र.आ रमेश कुमार, प्र.आ वाई के पटेल, आरक्षक बैधनाथ, आरक्षक अजय यादव एवं जिआरपी की संयुक्त टीम गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सुचना के आधार पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 01 हावड़ा छोर मे एक लड़के को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील साहू पिता मुन्ना प्रसाद, उम्र -18 निवासी - गोलबाजार कोतमा थाना भालूमाडा जिला - अनूपपुर (म. प्र ) का रहने वाला बताया जिसके पास से एक मोटो जी-60 कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध मे आरोपी द्वारा दिनांक 13.01.21 को कैंटीन स्टॉल से चोरी करना स्वीकार किया तब आरोपी को जीआरपी बिलासपुर लाया गया जीआरपी बिलासपुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे दर्ज अपराध क्रमांक 07/22 दिनांक 14.01.22 धारा 379 आईपीसी मे सम्बद्ध किया गया |
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
