बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) उत्तर भारत के पहाड़ों में जमी बर्फ की वजह से अनूपपुर जिले में भारी ठंड पड़ रही है। चार दिनों से लगातार शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है जिससे लोग रात की तरह दिन में भी ठंड से प्रभावित है। शनिवार सुबह अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री पर रहा। अनूपपुर में भी पारा लुढ़ककर 3 डिग्री पर है। 3 दिनों में दूसरी बार अनूपपुर जिले के मैकल पर्वत पर बसे अमरकंटक नर्मदा उद्गम स्थल क्षेत्र में पारा नीचे जाने से यहां सुबह मैदानी क्षेत्र में बर्फ जैसी सफेद चादर की ओस जमी रही और ठहरा हुआ पानी जमकर बर्फ की शक्ल ले लिया था।अमरकंटक के नर्मदा तट रामघाट के मैदानी इलाके एवं उद्यान विभाग की नर्सरी में सुबह 7 बजे तक बर्फ की तरह ओस घास पर जमी हुई थी।
सुबह यहां प्रतिदिन टहलने निकले साधु संतों ने तीसरी बार यह नजारा देखा। यहां शीत लहर सुबह न चलने से लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। कई वर्षों बाद जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को अमरकंटक सहित समूचे अनूपपुर जिले में सुबह गलन भरी ठंड बनी हुई है। हालांकि सुबह 8 बजे धूप निकल जाने से लोग घरों के बाहर निकले और गुनगुनी धूप में घंटों ठंड से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। ठंड का यही आलम पुष्पराजगढ़ पहाड़ी अंचल में भी है यहां हाड़कंपाने वाली ठंड के सितम से लोग प्रभावित है। यहां के ग्रामीण इलाकों में सुबह घास और पैरा में खर्रा जमा नजर आया। भारी ठंड के चलते यहां के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है तुअर की फसल गांव के कारण सूख गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
