अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अमरकंटक स्थित आयुष वन में कलेक्टर ने लगाया पीपल और बरगद का पौधा

On: July 7, 2022 12:42 PM
Follow Us:

बरगद है राजकीय वृक्ष — सभी शासकीय कार्यालयों में लगाना हो सुनिश्चित — मनोज द्विवेदी

अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़ 07 जुलाई 2022 ) – पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थापित आयुष वन में गुरूवार को सुबह कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने पीपल और बरगद का पौधा रोपा। इस दौरान कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण देने के लिए जरूरी है कि छायादार और फलदार पौधे रोपे जाएं। इससे समस्त जीव-जंतुओं को भविष्य में बेहतर पर्यावरण मिलेगा। दुनिया में लगातार तापमान बढ़ रहा है और ऐसी आशंका व्यक्त की गई है कि कुछ वर्षों में पृथ्वी का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यह चिंता का विषय है। लिहाजा, जरूरी है कि हम सब पर्यावरण के प्रति सचेत रहें और वनस्पति को बचाने के लिए पौधारोपण अवश्य करें।
पवित्र नगरी अमरकंटक में बरगद और पीपल का पौधा रोपने के कार्य की सराहना करते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकार और कोतमा विकास मंच के मनोज द्विवेदी ने कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से अपील की है कि चूंकि बरगद राजकीय वृक्ष है इसलिए इस वर्ष स्थान की सुलभता के अनुरुप कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत सहित सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, छात्रावासों, तालाब ,नदियों के तटों पर बरगद का पौधा रोपने का संकल्प लेकर यह पुनीत कार्य किया जाए। यह एक ऐसा अनुकरणीय कार्य होगा जिसे मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अपनाया जाएगा। यह पर्यावरण, संस्कृति, संस्कार संरक्षण के लिये अनूपपुर जिले का अनुपम योगदान होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment