रायगढ़, 11 फरवरी2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती मंजूश्री कसेर को जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण पर रोकथाम के लिए निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में जिंदल फैक्ट्री के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल ने टीम बनाकर चिराईपानी के पास खरसिया रोड में वाहनों की चेकिंग की, इस दौरान परसदा तरफ से आ रही मोटर सायकिल को रोक कर चालक के बैग की तलाशी ली। बैग में एक बड़ी पालिथिन में 70 पाऊच महुआ शराब बरामद हुए। आरोपी लखन लाल धनवार ग्राम चिराईपानी, थाना-कोतरा रोड, जिला- रायगढ़ को 70 पाऊच अवैध शराब परिवहन करते पाये जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध प्रकरण विवेचना में लेकर न्यायालय रायगढ़ से रिमाण्ड पर जिला जेल रायगढ़ भेजा गया। उक्त कार्यवाही के दौरान आरक्षक श्रीकांत राठौर, सुन्दर प्रधान, जय तिर्की, शिव वैष्णव और वाहन चालक अशोक पटेल, मिलन साहू शामिल थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
