रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) विधायक प्रकाश नायक असम राज्य के बरपेटा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद के पक्ष में चुनावी प्रचार कर रहे हैं ।वे अपने समर्थकों के साथ इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव मे प्रचार में जुटे हुए हैं।इस क्षेत्र के आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद के पक्ष में आने वाले चुनाव में अपने आशीर्वाद देंने की अपील कर रहें है। ज्ञात रहे कि आने वाले दिनों में असम राज्य के इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है जिसका प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है।कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद द्वारा आम जनता के हित में चुनावी घोषणा की गई है जिसमें Caa लागू नहीं होगा,प्रत्येक विद्युत कनेक्शन घर 200 यूनिट फ्री,प्रत्येक गृहणी को 2000 रुपये,5 लाख लोंगो को रोजगार का अवसर प्रदान,167 रुपये वर्तमान मजदूरी की बढ़ोतरी कर 365 रुपये किये जाने हेतु शामिल है।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के साथ रायगढ़ से विधायक प्रकाश नायक, आरिफ हुसैन पार्षद, चंद्रशेखर चौधरी एल्डरमेन, गणपति पाढ़ी, पंकज पटेल पूर्व पार्षद, लोकेश देवांगन मौजूद हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *