*आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.*
-गुजरात में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू और पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर देश के पत्रकार एकत्रित होंगे।*
*छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों की टीम आयोजन में शामिल होने के लिये गुजरात के गांधीनगर जायेगी*
रायपुर / ( वायरलेस न्यूज) अहमदाबाद :- 28 जुलाई 2026 को गांधीनगर-सरखेज हाईवे पर स्थित जासपुर में, वैष्णोदेवी मंदिर के सामने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति गुजरात के द्वारा एक भव्य ‘गुजरात राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण और गरिमामय कार्यक्रम में पूरे गुजरात राज्य के विभिन्न जिलों और तहसीलों के अलावा देश के कई राज्यों के बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु एकत्रित होंगे। यह महाधिवेशन राज्य में मीडिया बिरादरी की एकजुटता और संगठन की ताकत का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करेगा।और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को रखेगा।
पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा अधिवेशन विशेष रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र और पत्रकारों के अधिकारों को समर्पित है। वर्तमान समय में निष्पक्ष, निर्भीक और पारदर्शी पत्रकारिता के सामने आने वाली दैनिक चुनौतियों तथा जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों की समस्याओं पर इस अधिवेशन में व्यापक रूप से वैचारिक मंथन किया जाएगा। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह मंच एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई पटेल ने कहा इस राष्ट्रीय स्तरीय महाधिवेशन का मुख्य आकर्षण ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ (Journalist Protection Act) की आवश्यकता और उसके त्वरित क्रियान्वयन पर होने वाली गहन चर्चा होगी। पूरे राज्य से आए पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और समिति के पदाधिकारी एक मंच पर आकर इस कानून के विभिन्न पहलुओं और इसे जल्द से जल्द लागू करवाने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करेंगे, ताकि पत्रकारों के लिए एक निडर और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित यह अधिवेशन राज्य के सभी पत्रकारों को एक सूत्र में बांधने और उनके हकों की आवाज को सरकार व समाज तक मजबूती से पहुंचाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। आयोजन समिति पूरे गुजरात के साथ देश के सभी मीडियाकर्मियों से इस अधिवेशन में सक्रिय रूप से शामिल होकर अपने बहुमूल्य विचार साझा करने और इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान करती है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 28 जुलाई 2026
स्थान: विश्व उमिया फाउंडेशन, वैष्णोदेवी मंदिर के सामने, गांधीनगर-सरखेज हाईवे, जासपुर।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
