आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ……….. रेसुब गोंदिया ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने किया वृक्षारोपण
गोंदिया(महाराष्ट्र)बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) 7 जुलाई गुरुवार को रेसुब पोस्ट गोंदिया प्रभारी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गोंदिया को स्वच्छ सुंदर और पर्यावरण को शुद्ध रखने रेल्वे क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट गोंदिया प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में से जलवायु परिवर्तन और हम पर इसके प्रतिकूल प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आरपीएफ पोस्ट गोंदिया में नव पदस्थापित प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में अन्य अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस पूरे कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ पोस्ट गोंदिया के अंतर्गत रेलवे परिसर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्सुकतापूर्वक पौधारोपण किया गया । रेसुब गोंदिया ने वृक्षारोपण कार्यक्रम कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




