
> अपराधियों पर ऑपरेशन प्रहार तहत लगातार नकेल कस रही है बिलासपुर पुलिस।
> जारी रहेगी अपराधों पर जीरो टालरेंस की कार्यवाही।
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। तारबहार पुलिस ने 14जून के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कन्हैया लाल यादव उम्र 52 वर्ष पता नयापारा तोरवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.05.2024 के रात्रि करीब 11.30 बजे कोचिंग डिपो डियूटी जा रहा था पुराना इंडियन आयल डिपो के पास 5-6 अज्ञात लोग हमारे आफिस के सुपर वाईजर मोहम्मद कौशर को पैसा और मोबाईल की मांग करते हुये मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर रहे थे मैं वहां पर पहुँचा तो वहां पर दो लोग खड़े थे वहां से बाकी लोग भाग गये, दो लोग मेरे पास आकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे तो मैंने भी एक को पकडा, लाईट देखकर दोनों भाग गये मारपीट करने से मोहम्मद कौशर को चोट लगा है। रिपोर्ट पर अज्ञात 5-6 आरोपियों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया गया था। विधि से संघर्षरत् 03 बालको को पूर्व में बाल संप्रेषण गृह भेजा गया था उक्त आरोपीयों को आज गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर पेश किया गया है। अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नकेल कसी जा रही है कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।
उक्त कार्यवाही थाना तारबहार के
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी प्रआर किशोर वानी आर०संदीप, मुरली, गजानंद, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
