*आरपीएफ की मुस्तैदी से ट्रेन में यात्री का चोरी पर्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार |*
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़) 31 जनवरी 2025
यात्रियों के सुरक्षित और भयमुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ यात्रियों की हर संभव सहायता भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में दिनांक 30.01.25 को गाड़ी संख्या 18478 उत्कल एक्सप्रेस के एस-01 कोच में यात्रा कर रही एक महिला का पर्स बिरसिंहपुर से घुनघुटी के मध्य चोरी हो गया, जिसकी शिकायत पीड़ित महिला द्वारा ट्रेन में कार्यरत् आरपीएफ के अनुरक्षण दल के प्रधान आरक्षक आर.एस.पाठक एवं आरक्षक संदीप को दी गई | इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये उनके द्वारा ट्रेन में गहनता से खोज-बिन करते हुए उसी गाडी के टॉयलेट से छिपे आरोपी आशीष उर्फ गोलू गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता उम्र-29 वर्ष साकिन बुढ़ार थाना बुढ़ार जिला शहडोल (म0प्र0) को उक्त महिला के चोरी किये गये पर्स के साथ पकड़ा गया | अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी थाना शहडोल को सुपुर्द करने पर जीआरपी द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 02/2025 धारा 170,126,135(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
