रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) रेल्वे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरपीएफ के जोनल मुख्यालय की एक टीम इन दिनों नुक्कड़ नाटक कर रेल यात्रियों में जागरूकता फैला रही है। रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा और नागभीड़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक पीसी शर्मा ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी देकर
बताया कि आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी ) ए एन सिन्हा के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला में मार्गदर्शन में रेल्वे सुरक्षा बल के 37 वेस्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बल के सदस्यों द्वारा जोनल के प्रमुख स्टेशनों में शहडोल, अनुपपुर,पेंड्रा रोड, बिलासपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान के तहत जागरुक कर चुकी है आज बुधवार 22 सितंबर को ये टीम रायगढ स्टेशन पहुँची और स्टेशन के बाहर नुक्कड़ नाटक करके रेल यात्रियों में जहर खुरानी, यात्री सामानों की चोरी,महिला यात्रियों की सुरक्षा यात्री सहायता रेल मदद नंबर 139 के बारे में रायगढ की आम जनता और रेल यात्रियों ने इस टीम के नुक्कड़ नाटक को देखा और आरपीएफ की इस टीम ने भी जागरूक किया । जिसकी उपस्थित रेल यात्रियों ने भी सराहना की टीम को सहयोग प्रदान करने रायगढ आरपीएफ पोस्ट के उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री , अखिल सिंह , सीएस मिश्रा, सुनील मिश्रा भी उपस्थित थे । इस नुक्कड़ टीम में निरीक्षक पीसी शर्मा मदारी के वेश में थे । उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी,एम एस चेलन,प्रधान आरक्षक डीके डनसेना ,राजेश राव अहीर, एम के मिश्रा,पी के राय सेड़ाम, एल एस मोहने ने बखूबी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया ये टीम रायगढ के बाद चाम्पा, रायपुर,दुर्ग, राजनादगांव,डोंगरगढ़,भंडारा रोड ,गोंदिया जैसे बड़े स्टेशनों में नुक्क्ड़ नाटक कर रेल यात्रियों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
