बिलासपुर।रायगढ। (वायरलेस न्यूज़ ) आरपीएफ के जोनल मुख्यालय प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के कार्यालय से शुक्रवार को सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल,कांस्टेबल की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। जिससे आरपीएफ के सभी पोस्ट में नियुक्ति हो जाने से पोस्टों में भी कसावट आएगी। शुक्रवार को रेल सुरक्षा बल में तीन और उससे अधिक वर्षो से आरपीएफ के विभिन्न पोस्टों में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल,कांस्टेबल की 100 के आसपास अधिकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के कार्यालय से जारी की गई है। इस ट्रांसफर लिस्ट के निकलने से रायगढ आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह को रायगढ से चाम्पा,मुन्ना लाल सिदार को रायगढ से बिलासपुर, वही आरक्षक सुनील कुमार मिश्रा को रायगढ से अम्बिकापुर पोस्ट में पदस्थ करने के आदेश जारी किए गए है वही हेड कांस्टेबल देवचंद सिंह सिदार को एक साल के लिए एजुकेशन ग्राउंड के कारण यथावत रायगढ पोस्ट में तो हेड कांस्टेबल गणपत राम को 2024 में रिटायरमेंट होने के कारण यथावत रायगढ पोस्ट में रखा गया है। वही अनूपपुर पोस्ट से एक सहायक उपनिरीक्षक संतराम अनंत को रायगढ पोस्ट में पदस्थ किया गया है। संतोष कुमार शर्मा शहडोल से रायगढ,मनीराम यादव बिलासपुर से रायगढ, अरुण कुमार सिंह बिलासपुर से रायगढ,प्रदीप राम जगत बिलासपुर से रायगढ,राजेश गुप्ता बिलासपुर से रायगढ पोस्ट में पदस्थ करने के आदेश जारी हुए है। आरपीएफ की इस ट्रांसफर लिस्ट से आरपीएफ के तमाम पोस्ट में अधिकारियों कर्मचारियों के जाने से बल में कसावट भी आएगी।
ट्रांसफर सूची इस प्रकार है..







Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
