*आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW) के आरोपी का रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर
दुर्ग (वायरलेस न्यूज) महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रे सु बल, एस ई सी आर बिलासपुर द्वारा चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान के तहत तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर महोदय के मार्गदर्शन में दुर्ग पोस्ट प्रभारी द्वारा टीम गठित किया गया है।
* माननीय विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग अपराध क्रमांक 205/2004 एवं न्यायालय प्रकरण क्रमांक 1727/2004 धारा 143 रेल अधिनियम में आरोपी तिजेंदर सिंह उर्फ टिंकू उम्र 46 वर्ष, निवासी लक्ष्मीनगर, थाना- सुपेला जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) के विरूद्व स्थायी PNBW गिरफ्तारी वारण्ट दिनांक 18.04.2012 को जारी किया गया था।
* उक्त वारण्ट की तामिली के क्रम मे पोस्ट प्रभारी आरपीएफ दुर्ग के निर्देशन पर सउनि निरंजन, प्रधान आरक्षक भानु राजोरिया, आरक्षक श्रीराम मीना के द्वारा पतासाजी के दौरान जानकारी मिला कि आरोपी वारंट में दिए गए पते पर निवासरत नहीं हैl
* मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी विगत 20/22 वर्षो से पंजाब अपने गृह ग्राम गुरदासपुर जिले के बटाला में रहता हैl
* टीम बटाला रवाना होकर आरोपी के घर का पताशाजी किया गया। घर में उसकी माता – पिता और पत्नी मिले जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी विगत 15 वर्षों से दुबई में रहकर वाहन चलाने का कार्य करता है l
* आरोपी के घर वालो को वारंट की छाया प्रति व नोटिस दिया गया। आरोपी के परिवार वाले और आरोपी से लगातार समन्वय कर दुबई से आकर सरेंडर करने हेतु समझाइस दिया जा रहा था।
* जिसके अनुपालन में आरोपी दुबई से आकर आज दिनांक 24.07.2026 को स्वयं अपने वकील के साथ माननीय रेलवे न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया और आरोपी के परिवार को दिए नोटिश व वारंट की छाया प्रति में लिखे नाम व पता स्वयं का होना स्वीकार किया l
* माननीय विशेष रेलवे न्यायालय, रायपुर (छ.ग.) के समक्ष आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को एक दिन TRC एवं 5000/- रुपये अर्थ दंड से जुर्माना किया गया l
आरपीएफ दुर्ग द्वारा वारंट तामील हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
