आरपीएफ ने लगभग 8 लाख नकद सहित चांदी के आभूषण किये जब्त
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 4 नवम्बर 2023) जिले में विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अन्य जिले एवं राज्यों से आने वाले अवैध नकद और सामग्री जब्ती कर लगातार कार्रवाई की जारी है। आरपीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन बिलासपुर से संदिग्धों की जांच कर उनसे लगभग 8 लाख कैश एवं चांदी के आभूषण जब्त किये। कार्रवाई के क्रम में भाटापारा निवासी अशोक अग्रवाल से 3 लाख 42 हजार रूपये नगद मिले। उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा इन रूपयों के संबंध में किसी भी प्रकार की सही जानकारी नहीं दी गई। इसी प्रकार महाराष्ट्र के ओमप्रकाश बिश्नोई से 3 लाख रूपये नकद एवं जिले के करहीपारा निरतू निवासी श्री रोहित कुमार लोनिया से 1 लाख 50 हजार एवं 967 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किये गये। आरपीएफ की टीम ने सभी प्रकरणों को एफएसटी टीम को कार्रवाई के लिए सौंपा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
