अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ बिलासपुर की सक्रियता से गतोरा स्टेशन में प्रसव पीड़ा से बेहाल महिला को सिम्स पहुँचा सुरक्षित प्रसव करा बच्चे को जन्म दिया

On: July 29, 2022 3:04 PM
Follow Us:

आरपीएफ बिलासपुर ने गतोरा स्टेशन में प्रसव पीड़ा में बेहाल महिला को पहुँचाया मानवीय मदद रेसुब बिलासपुर की इस पहल ने रेसुब का सर गर्व से ऊंचा किया

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज़)रेसुब बिलासपुर प्रभारी की सक्रियता से रेसुब के सदस्यों ने एक गर्भवती महिला को प्रसवपीड़ा के दौरान मानवीय सेवा प्रदान कर उसे गतोरा में ही एक बच्चें को जन्म दिया तात्कालिक सुविधा का बंदोबस्त कर अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर में महिला तथा बच्चों के संबंध में कई अच्छे कार्य किए गए इसी क्रम में एक अद्भुत घटना रेलवे स्टेशन गतोरा में आज रात्रि में घटित हुई जिसमें रेलवे स्टेशन गतौरा समय लगभग 23.30 बजे केम्पिंग ड्युटी पर तैनात प्रधान आरक्षक व्ही एन.सेन को सूचना प्राप्त हुआ कि प्लेटफार्म में एक गर्भवती महिला दर्द से कराह रही है।जिस पर स्टेशन मास्टर द्वारा महतारी एक्सप्रेस को सूचना भी दिया गया और तत्काल प्रधान आरक्षक व्ही.एन.सेन नें यह सूचना रेसुब पोस्ट बिलासपुर को सूचना दिया जहाॅं से मौके की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी के निर्देशन में सरकारी गाड़ी से उप निरीक्षक मनीष कुमार, महिला आरक्षक सोनिया साहु, महिला आरक्षक नेंहा, आरक्षक गजेन्द्र एवं आरक्षक शिवा के साथ समय 23.55 बजे गतौरा स्टेशन पहुॅंचे इस दर्मयान महतारी एक्सप्रेस के स्टेशन नहीं पहुंचने पर आरपीएफ स्टाफ के द्वारा स्टेशन के पास निवासी महिला नाम विमला से घटना बताते हुए मदद माॅगी गई जिस पर उक्त महिला विमला एवं उसकी पुत्री सुमन तथा दोनों आरपीएफ महिला स्टॉप सोनिया तथा नेहा द्वारा साहस का परिचय देते हुए पिडिता महिला से एक बच्चे को जन्म कराया गया उसके पश्चात महतारी एक्सप्रेस के गतौरा स्टेशन के पहुॅंचनें के पश्चात महिला एंव बच्चा दोनों को ईलाज हेतु महतारी एक्सप्रेस से उप निरीक्षक मनीष कुमार, महिला आरक्षक सोनिया साहु एवं केम्पिंग ड्युटी स्टाफ प्रधान आरक्षक व्ही एन.सेन के द्वारा सिम्स अस्पताल बिलासपुर लाया गया एवं भर्ती कराया गया। डाक्टर द्वारा चेक करनें पर उक्त महिला एवं जन्म लिए बच्चा दोनों को स्वस्थ पाया गया। महिला का नाम फूलजहाॅं पिता श्री नजर मोहम्मद उम्र 32 वर्ष निवासी ईतियाथोक थाना ईतियाथोक जिला गोण्डा उ.प्र. की निवासी बताई। महिला के साथ अन्य कोई भी ब्यक्ति साथ नही थे उसके पास कोई रेलवे टिकट नही पाया गया। उक्त महिला एवं उसका बच्चा स्वस्थ हालत में है एवं ईलाज सिम्स अस्पताल बिलासपुर में जारी है।रेसुब बिलासपुर के प्रभारी और बल सदस्यों ने मानवीय मदद कर रेसुब का सर पूरे जोनल मुख्यालय में गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment