बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ बिलासपुर द्वारा पकड़ा गया मोबाइल चोर दिनांक 25/06/21 को गाड़ी संख्या जीरो 02259 के यात्री मजहरी सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी वसुधारा बनकटी सालबोन पश्चिमी मिदनापुर जो मुंबई से हावड़ा के लिए यात्रा कर रहा था समय लगभग रात्रि 1:00 बजे गाड़ी के बिलासपुर पहुंचने से पूर्व अपने दोनों मोबाइल जो आईटेल तथा लावा कंपनी को देखा तो नहीं मिला अगल बगल खोजबीन किया इस दौरान गाड़ी बिलासपुर स्टेशन आकर खड़ी हुई इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट में यात्री सामानों की चोरी धरपकड़ में निरीक्षक भास्कर सोनी के निर्देशन में कार्यरत उप -निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला कांस्टेबल बैजनाथ तथा कांस्टेबल अजय कुमार यादव की नजर उस परेशान यात्री पर पड़ी पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में अवगत कराया गया तो खोजबीन और पूछताछ के दौरान उसी कंपार्टमेंट में दुर्ग से नकली यात्री बन कर यात्रा कर रहा एक व्यक्ति नाम पता- शाहरुख पिता रईस अहमद वार्ड नंबर 7 लुचकी पारा, मोहन नगर, दुर्ग के पास से उपरोक्त दोनों मोबाइल बरामद हुआ तत्पश्चात पीड़ित तथा पकड़े गए व्यक्ति को आरपीएफ बिलासपुर द्वारा जीआरपी बिलासपुर को सुपुर्द किया गया जिसके विरुद्ध अपराध संख्या 32/21 अंतर्गत धारा 379 IPC पंजीकृत किया गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
