रायपुर (वायरलेस न्यूज़) गत दिनों 27.06.2021 को अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टीव विंग, रेलवे सुरक्षा बल, सिकन्दराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के प्रभारी द्वारा सुशील यादव, निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा डाटा एनालिटिकल विंग, रेलवे सुरक्षा बल रायपुर को सूचना दी गई कि एक आरोपी गाडी संख्या 02738 गौतमी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का छोटा बैग जिसमें सोने का नेकलेस, कान का टाप, सोने का चैन रिंग सहित, कान का रिंग इत्यादि एवं नगद 18000/- हजार कुल कीमत 78000/- रूपए चोरी कर रायपुर की ओर भाग गया है। आरोपी का फोटो एवं मोबाईल नंबर भी साझा किया गया। उक्त सूचना को मण्डल सुरक्षा आयुक्त रे सु ब रायपुर को अवगत कराया गया और श्री ए.एन. सिन्हा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रे.सु.ब., बिलासपुर एवं श्री संजय कुमार गुप्ता मण्डल सुरक्षा आयुक्त , रायपुर के कुशल मार्गदर्शन में सुशील यादव, निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा डाटा एनालिटिकल विंग रायपुर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए साईबर सेल रायपुर से समन्वय कर आरोपी के मोबाईल की ट्रेकिंग करवाई गई।
दिनांक 28.06.2021 को ट्रेकिंग के अधार पर सुशील कुमार यादव निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा डाटा एनालिटिकल विंग, रेलवे स रक्षा बल रायपुर, एम. के मुखर्जी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं सायबर क्राईम रायपुर के आरक्षक अनुप मिश्रा द्वारा फोन के लोकेशन के आधार पर आरोपी को फाफाडीह चौक , रायपुर के पास से गिरफ्तार कर रेसुब पोस्ट रायपुर लाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम व पता सूरज कुमार राम वल्द श्री जवाहर लाल राम उम्र 35 वर्ष साकिन कृष्णापूरी देवता भवन के पास, मकान नंबर 122 थाना बागबहरा जिला पूर्व सिंहभूम (जमशेदपुर) झारखंड बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 सोने का चैन लाकेट सहित, 1 सोने की अंगुठी, 3 नग मोबाईल (जीवो लाईफ, सेमसंग ड्यूज एवे सेमसंग जे टू कोर) एवं नगद 27,850/- रूपए पाया गया। कुल कीमत 1,17,000/- रूपए (एक लाख सत्रह हजार) पाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टीव विंग सिकन्दराबाद एवं शासकीय रेल पुलिस सिकन्दराबाद को दी गई।
आरोपी के संबंध में जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी के विरूद्ध जमशेदपुर झारखंड में एफआईआर नंबर 3152014/2015 धारा 323, 504, 354, 307 एवं 34 भा.द.वि., शासकीय रेल पुलिस भुवनेश्वर उडीसा में अपराध क्रमांक 01/21 दिनाक 02.01.2021 धारा 171, 419, 420, 468 एवं 471 भा.द.स. एवं बिल्हा थाना छत्तीसगढ़ में अपराध क्रमाक 0102/2020 दिनांक 24.06.2020 धारा 420 भा.द.स. में मामला दर्ज होना पाया गया। आरोपी के द्वारा अपने को रेलवे में लोकोपायलट के पद पर बिलासपुर में कार्यरत होना बताया जाता है तथा रेलवे में नौकरी लगाने के नाम से फर्जीवाड़ा पूर्वे से कर रहा है |
दिनांक 29.06.2021 को शासकीय रेलवे पुलिस सिकन्दराबाद एवं अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टीव विंग सिकन्दराबाद के स्टाफ के रायपुर आगमन पर उपरोक्त आरोपी सूरज कुमार राम को उनके पास पाए गए सम्पति के साथ आगे की कार्यवाही हेतु उन्हे सूपूर्द किया गया। शासकीय रेल पुलिस सिकन्दराबाद द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति दिनांक 17.06.2021 को गाडी संख्या 02738 गौतमी एक्सप्रेस में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसके संबंध में इसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 128/21 दिनांक 22.06.2021 धारा 379 भा.द.स. दर्ज होना बताया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *