जशपुर:-
रमजान महीना पूरा होने के दूसरे दिन आज ईद मनाई गईं है.कल ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी थी, आज सुबह 8 बजे क़र्बला के पास ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा की गईं
ईदगाह में मुस्लिम जमात को ईद की नमाज जशपुर जामा मस्जिद के मोहतमिम मौलान मंसूर आलम फैजी पढ़ाया. नमाज अदा करने के बाद दुआ की गईं उन्होंने कहा कि माहे रमजान में की गईं इबादतों को कबूल कर खुदा हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और हम सभी का जीवन में अमन चैन और खुशहाली आये
इस मौके पर लोगों ने सबसे गले मिलकर ईद की मुबारक़बाद दी आज ईद के अवसर पर लोगों के चेहरे पर खुशियाँ देखते ही बन रहीं थी लोग खुशी के साथ एक दूसरे से गले मिल रहे थे और मुबारक़बाद देने का सिलसिला लगातर चल रहा था.
ईद के नमाज के बाद लोगों के यहाँ मीठी सेवईं का दौर शुरू हुआ मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे के घर, मित्रों एवं रिश्तेदारों के घर जा कर मिल कर ईद की मुबारक़बाद देते रहे
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
