उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 11 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया
बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज़ 04 जुलाई 2022)
रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन की दिशा में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न सेक्शन में ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता भरे कार्य करने वाले संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी संदर्भ में विगत दिनों रेल फ्रेक्चर, वेल्ड फ्रेक्चर, हॉट एक्सल, की पहचान करने तथा असुरक्षित परिस्थितियों में सजगता एवं सतर्कता भरे कार्य करते हुए संभावित दुर्घटनाओं को रोकने वाले मंडल के 11 कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री आलोक सहाय ने सभी 11 कर्मचारियों को प्रोत्साहन हेतु नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी समर्पण सजगता एवं निष्ठापूर्ण भाव से किए गए त्वरित कार्य की सराहना भी की गई।
इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह,वरि.मंडल परिचालन प्रबन्धक डॉ. पी.सी त्रिपाठी वरि.मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता श्री भास्कर वर्मा सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
