अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उत्कृष्ट समाजसेवी पत्रकारिता के लिये वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी का किया गया सम्मान श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम सम्मेलन में बढा अनूपपुर का गौरव

On: June 30, 2025 2:35 PM
Follow Us:

उत्कृष्ट समाजसेवी पत्रकारिता के लिये वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी का किया गया सम्मान
श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम सम्मेलन में बढा अनूपपुर का गौरव

अनूपपुर / ( वायरलेस न्यूज़) जिले के वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार श्री मनोज द्विवेदी को उत्कृष्ट , निष्पक्ष , समाजसेवी पत्रकारिता के लिये सम्मानित करते हुए उनका सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन 2025 में उत्कृष्ट एवं निष्पक्ष समाजसेवी पत्रकारिता के लिये रतलाम जिला ईकाई द्वारा
पूर्व गृहमंत्री श्री हिम्मत कोठारी, रतलाम महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, संगठन के अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के साथ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद जोशी , मो रिजवान अहमद सिद्दीकी, मो अली , श्री दिनेश अग्रवाल, श्री अजीत मिश्रा, श्री कृष्ण कांत तिवारी, श्री बाबा पाठक, श्री नीरज सिंह ,राजेश पयासी, श्री चंद्रकांत द्विवेदी, श्री गजेन्द्र सिंह के साथ प्रदेश कार्यसमिति एवं सभी जिला संगठन के पत्रकार साथियों की उपस्थिति में सार्वजनिक मंच से प्रशस्ति पत्र, साल ,श्रीफल प्रदान कर एवं माल्यार्पण करके अभिनन्दन किया गया।
श्री द्विवेदी को सम्मानित करते हुए कहा गया कि दैनिक कीर्तिक्रांति अनूपपुर के स्थानीय संपादक एवं ईएमएस न्यूज सर्विस के अनूपपुर जिला ब्यूरो श्री मनोज द्विवेदी इससे पूर्व अक्षरश: ,स्वतंत्रमत जैसे समाचार पत्रों में लेखन के साथ 1984 से स्वतंत्र लेखन करते रहे हैं। तीन दशक में विभिन्न समाचार पत्रों मे उनके विभिन्न लेखों का प्रकाशन हुआ है । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में वे जिला महा सचिव, जिलाध्यक्ष, शहडोल संभाग के अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, अध्यक्ष मण्डल के प्रदेश सह संयोजक, प्रदेश के सह निर्वाचन अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके श्री द्विवेदी वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष पर कार्यरत हैं । उन्होंने जिले की पत्रकारिता में सर्वप्रथम डिजिटल माध्यम से समाचार प्रेषण – प्रकाशन का कार्य शुरु किया। वे अनूपपुर जिले के प्रथम दैनिक समाचार पत्र के पहले संपादक हैं । उन्हे सम्मानित करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक होने के बावजूद आपकी पत्रकारिता सत्य, निष्ठा, समाज के प्रति उत्तरदायी रहते हुए कार्य किया। आपने पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित करते हुए सामाजिक जागरुकता और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के लिये सतत कार्य किया।
आयोजन समिति एवं सभी शुभचिंतकों ने इसे रतलाम की पावन धरा पर अनूपपुर का सम्मान बतलाते हुए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया एवं आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए श्री द्विवेदी को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निररंतर प्रगति की कामना की हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

रेसुब टास्क टीम अनुपपुर ने चोरी के 14 नग मोबाईल के साथ जैतपुर के आरोपी को किया है गिरफ्तार*

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक — हिमाद्री सिंह 09 – 14 अप्रैल तक मुंबई – हैदराबाद महिला संसद मे सांसद कर रहीं विचार विमर्श

रेलवे सुरक्षा बल और सिटी कोतवाली शहडोल के संयुक्त प्रयास से P-Way स्टोर में चौकीदार की ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मचारी को चाकू मारकर घायल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया

राष्ट्र की मजबूती और हिन्दू समाज की एकजुटता के लिये संघ का निर्माण — दीपक नामदेव अनूपपु्र के रजहाधाम हनुमान मन्दिर मे हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में शहडोल का लहराया परचम

रोड मोबाइल मेडिकल वैन (RMMV) के माध्यम से शहडोल उपमंडलीय चिकित्सालय क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत*

Leave a Comment