उप महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल/द. पू. म. रेलवे बिलासपुर ने किया वार्षिक निरीक्षण एवं बल के सदस्यों की समस्याओ से रूबरू हुए
रायगढ । वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ शनिवार को उप महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल/द. पू. म. रेलवे बिलासपुर का आगमन हुआ उन्होंने पोस्ट मे पहुंचते ही पहले से अलर्ट बल के अधिकारियो कर्मचारियों से मुलकात करने के बाद वार्षिक निरीक्षण एवं सुरक्षा सम्मेलन कर उनकी समस्याओ से रूबरू हुए । मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 30 नवम्बर् 2024 को उप महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल/द. पू. म. रेलवे बिलासपुर श्री मोहम्मद साकिब द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस दौरान महोदय द्वारा सभी जवानो का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश सभी स्टाफ से उनकी व्यक्तिगत समस्या के बारे में पूछा गया इसके पश्चात कार्यालय का रिकॉर्ड रजिस्टर चेक किया गया स्टेशन एरिया का चेकिंग किया गया तथा बाद में रेलवे सुरक्षा बल बैरक एवं शवान दस्ता का भी निरिक्षण किया गया इस दौरान उनके द्वारा बैरक एवं शवान दस्ता से सम्बंधित उचित दिशा निर्देश दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट मोड़ मे थे । पोस्ट के अलावे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रेसुब की छावनी को साफ सुथरा करने मे कोई कसर बाकी नाही रखी थी। पोस्ट और छावनी को पहले से ठीक कर लिया गया था।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
