किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
आरोपी से विभिन्न प्रकार के लगभग 2600 नग बहुमुल्य रत्न कीमत लगभग एक करोड़ रुपये का 62 प्रकार के रत्न बरामद।

महासमुन्द- बेशकीमती बहुमूल्य रत्नों के एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपी के कब्जे से कई प्रकार के करोड़ों रुपए की कीमती रत्न भी बरामद हुए हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है तथा बहुमूल्य रत्नों की तस्करी में लिप्त था जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनो से सूचना मिल रही थी कि सरायपाली बसना व पिथौरा क्षेत्र में भारी मात्रा में रत्न का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। दीगर राज्यों से बहुमूल्य रत्न लाकर सरायपाली, बसना, महासमुन्द क्षेत्र में खपाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये समस्त थानाचौकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व इस गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। मुखबिर से सूचना मिली कि बसना क्षेत्र के शहर में एक व्यक्ति विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न जैसे को रखा है एवं बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना बसना पुलिस की टीम को त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका बसना के सराफा माॅर्केट के पास पहुचे जहाॅं एक संदिग्ध व्यक्ति काले बैग रखा हुआ सोहन सोनी ज्वेलर्स दुकान में खडा था जिसे पकडा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम भूपेन्दर सिंह चैहान पिता नारायण सिंह उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड नं0 5 मोहल्ला खेड़ा चकबंदी के पास हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ0प्र0 का रहने वाले बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो काले बैग से अलग-अलग पैकेटों में विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग मिला जिसकी मुल्य लगभग 1 करोड़ रूपयें है। विभिन्न प्रकार के रत्न कुल 2600 नग को मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में अप धारा 102 जौ.फौ के तहत कार्यवाही गयी है। आरोपी से उक्त विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग के बारे पूछताछ करने पर बताया कि यह रत्न वेनु गोपाल जेन्स जौहरीबाजार जयपुर, राजस्थान से लाकर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा राज्यों घुम-घुम कर ज्वेलरी दुकानों में बेचता है उक्त रत्नों का अपने पास किसी प्रकार का खरीदी बिक्री का एवं रत्न से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज नही होना बताया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि सिकन्दर भोई, नवधा राम खाण्डेकर, प्रआर. श्रवण कुमार दास, प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, प्रविण शुक्ला, आर. छत्रपाल सिन्हा, ललित यादव, देव कोसरिया, शुभम पाण्डेय, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर, संदीप भोई, शैलेश ठाकुर, युगल पटेल, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, अजय जांगडे, विरेन्द्र नेताम, दिनेश साहू, लाला राम कुर्रे के द्वारा की गई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
