*एक घंटे में ही पलटी मारने का भूपेश ने बनाया रिकॉर्ड :- ओपी*

रायगढ़(वायरलेस न्यूज) :- मोदी जी के प्रदेश आगमन पर विजय संकल्प रैली के दौरान सूबे के मुखिया भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा भूपेश बघेल जी ने सार्वजनिक मंच से मोदी जी के आमने यह कहा कि केंद्र से हो मांगते है वो मिलता है । लेकिन एक घंटे के अंदर ही अपने बयान से पलटी मारते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मोदी जी यहां आए लेकिन कुछ देकर नही गए। जबकि मोदी जी ने सात हजार करोड़ की परियोजनाओ का छत्तीसगढ़ वासियों को उपहार दिया है। ओपी चौधरी ने कहा आखिर जनता उनके किस बयान पर विश्वास करे। पहले उन्होंने कहा केंद्र से जो कुछ मांगते है वो मिलता है कुछ ही देर बाद भूपेश बघेल ने मीडिया को दिए बयान में कहा मोदी जी आए और कुछ भी दे कर नही गए जबकि उन्होंने सात हजार करोड़ की परियोजनाओ की सौगात दी है। ओपी चौधरी ने कहा मोदी जी ने गरीबों के लिए आवास बनाने का कार्य किया जबकि भूपेश सरकार ने गरीबों के मकानों को रोकने का काम किया । आजादी के सत्तर सालो के बाद कांग्रेस ने कोई काम नही किया बल्कि काम करने वालो को रोकने का काम भी कांग्रेस कर रही है। भूपेश बघेल को यह बताना चाहिए कि मोदी सरकार ने बिना मांगे ही 16 लाख गरीबों के लिए आवास स्वीकृत किए l ओपी ने कांग्रेस अगर झूठ की गारंटी है बताते हुए भाजपा को सच की गारंटी है।और भूपेश सरकार को लबरा सरकार की संज्ञा दी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *