*एक राष्ट्र-एक चुनाव के निर्णय का जोगी कांग्रेस ने किया स्वागत*
*One Nation- One Election, क्षेत्रीय दलों को मिलेगा फायदा, देश करेगा प्रगति – भगवानू*
रायपुर,छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज दिनांक 18 सितंबर 2024) क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के द्वारा केंद्र की सत्तासीन भाजपा सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ही एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करने के ऐलान का छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) स्वागत करती है, यह देश हित में एक ऐतिहासिक निर्णय है, एक राष्ट्र एक चुनाव से न सिर्फ खर्च कम होगा, देश की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी बल्कि देश में विकास के कार्य तेजी से होंगे और देश दुगुनी और तिगुनी गति से प्रगति करेगा। इसके अतिरिक्त देश छोटे-छोटे दल, क्षेत्रीय दल जिन्हे चुनाव का भारी भरकम खर्च उठाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्हें भी बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा देश में लगातार किसी न किसी राज्य में कोई ना कोई चुनाव होते रहता है, इस निर्णय के लागू होने से देश में एक बार में सभी चुनाव संपन्न हो जाएंगे, सबका कार्यकाल एक हो जाएगा, एक ही समय पर केंद्र की सरकार और राज्य की सरकारों के कार्यकाल खत्म होंगे। जिससे राज्यों को फायदा मिलेगा, देश को फायदा मिलेगा देश की जनता को फायदा मिलेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
