बिलासपुर/कोरबा (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी कोरबा के नैगम सामाजिक डाइत्व्य के अंतर्गत (सीएसआर) मनाया गया गौरव दिवस
जनजातीय मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया।
बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने हेतु भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर से 26 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस के रूप में यह आयोजन आदिवासी बहुल क्षेत्रों में किया गया।
एनटीपीसी कोरबा सीएसआर द्वारा एकलव्य विद्यालय छुरिकला एवं गौमुखी सेवा धाम देवपहरी स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें तीरंदाजी, कबड्डी ,फुगड़ी, लोकनृत्य, दौड़, कुर्सी दौड़, इत्यादि शामिल हैं।
आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण , राष्ट्रीय गौरव ,वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें स्कुली छात्र – छात्राओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजयी छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया , जिसमें अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी कोरबा श्री प्रभात राम की गरिमामयी उपस्थिति रही, उन्होंने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के वीरता, राष्ट्रप्रेम एवं आदिवासियों के लिए किए गये उनके योगदान को याद किए एवं सभी को उनके द्वारा बताए गये आदर्शो का अनुसरण कर राष्ट्रहित में कार्य करने हेतु प्रेरित किए।
कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा सीएसआर के अधिकारीगण, स्कुलों के प्राचार्यगण, शिक्षकगण, सरपंच एवं गावों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
