कोरबा (वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी प्रबंधन कोरबा ने लोगों को जागरूक करते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 से शुभारंभ किया है। इसी सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाते हुए एनटीपीसी ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में ग्राम सभा का आयोजन कर लोंगो को जागरूक कर रहा है।
इसी कड़ी में इंदिरानगर, जमनीपाली में ग्राम सभा का शुभारंभ एनटीपीसी से पधारे वरिष्ठ अधिकारियों का ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। ततपश्चात एनटीपीसी से पहुंचे अधिकारियों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपना उद्बोधन करते हुए सतर्कता जागरूकता के संबंध से अवगत कराया।
एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक विश्वरूप बसु ने बताया कि हम सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से लोगों को जागरूक कर के ये समझाने की कोशिस कर रहें हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य नहीं कर रहा है तो वो भी भ्रष्टाचार है। कहीं अगर कोई भ्रष्टाचार हो रहा तो उसका शिकायत तुरंत करें। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।यह कार्यक्रम अभी आगे भी जारी रखने की बात कही और ग्राम सभा में उपस्थित सभी को पुरस्कार भी दिया गया।
वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा के पार्षद विजय कुमार साहू ने कार्यक्रम में सतर्कता जागरूकता की जानकारी दी। वहीं नगर पालिक निगम कोरबा के एल्डरमेन आशीष अग्रवाल ने भी सतर्कता जागरूकता ग्राम सभा में अपना वक्तव्य दिया।
इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के ग्राम सभा कार्यक्रम में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी गण, कर्मचारी गण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित ग्राम के ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, एवं बच्चे भी मौजूद रहे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021, स्वतंत्र भारत @75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता का उद्देश्य सतर्कता की महत्वता को उजागर करते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य करना है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*