बिलासपुर /रायगढ़ (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुसौर ब्लाक में कार्यरत एनटीपीसी लारा उर्जा के मामले में एक और नई छलांग लगाने जा रहा है। जल्द ही इस प्लांट की क्षमता 16 सौ से बढ़कर 32 सौ मेगावाट उत्पादन की हो जाएगी और इसकी तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है।

केन्द्र शासन के दिशा निर्देश पर एनटीपीसी वर्तमान में 8 सौ 8 सौ यूनिट से 16 सौ मेगावाट बिजली उत्पादन कर रहा है जिसे बढ़ाकर 8 सौ-8 सौ मेगावाट की दो और यूनिट शुरू करके 32 सौ मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाला देश का तीसरा संयंत्र बन जाएगा। इतना ही नही पर्यावरण दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग करते हुए आसपास के गांवों में सीएसआर व अन्य समाजसेवा का कार्य करते हुए फ्लाई ऐश प्रबंधन में भी विशेष ध्यान दे रहा है।

एनटीपीसी लारा के कार्यपालिक निदेशक दिवाकर कौशिक ने आज पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लारा एनटीपीसी बहुत ही जल्द अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर देश में सत्ती बिजली देने वाला प्लांट बनेगा। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वर्तमान मे 16 सौ मेगावाट उत्पादन करने वाला यह संयंत्र आने वाले समय में और 16 सौ मेगावाट उत्पादन क्षमता बढ़ाने जा रहा है और इसके लिये कोयले की सप्लाई भी तेजी से बढ़ा दी गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *