*एनटीपीसी सीपत के द्वारा संविदा कर्मियों के लिए खेल-कूद महोत्सव 2025 का आयोजन*
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी लिमिटेड के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सीपत के द्वारा *संविदा कर्मियों* के लिए *खेलकूद महोत्सव 2025* का आयोजन दिनांक 09.02.2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विजय कृष्ण पाण्डेय, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी सीपत) एवं श्री अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के द्वारा किया गया l इस खेलकूद महोत्सव के अंतर्गत संविदा श्रमिकों के लिए विभिन्न तरह के खेल जैसे किक द बॉल, हिट द स्टंप, गोला फेक, होल्ड द ब्रिक्स, बैक रेस आदि का आयोजन किया गया। इस खेल कूद प्रतियोगिता का उद्देश्य एनटीपीसी सीपत में कार्यरत संविदा श्रमिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने की है। इस खेल-कूद प्रतियोगिता के आयोजन में लगभग 300 से अधिक संविदा श्रमिकों ने भाग लियाl इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों ने एनटीपीसी सीपत प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी इसी तरह का खेलकूद का आयोजन हो जिससे की आपस में टीम भावना एवं भाईचारे का विकास हो। साथ ही वे पूरी क्षमता से एनटीपीसी सीपत की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दे सकेंl कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया और विजेताओं को भी मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस आयोजन में यूनियन, एशोसियेशन और स्पोर्ट्स काउंसिल का अहम सहयोग रहा l
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*