बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)
एनटीपीसी सीपत में 15 अगस्त को देश का 77 वां स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

इस कार्यक्रम के दौरान टाउनशिप परिसर में अमृत वाटिका तैयार किया गया| इस वाटिका में उपस्थित सभी कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों को

श्री रमानाथ पुजारी, परियोजना प्रमुख, ने पंच प्रण दिलाया और सभी ने हाथ में माटी लेकर शपथ ली| इसके उपरांत सभी ने 75 पौधे का वृक्षारोपण किया | कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया|

इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय सीपत में शहीद स्वर्गीय श्री विनोद कौशिक की वीरता को याद करते हुए शिलाफलक लगाया गया तथा शहीद स्वर्गीय श्री विनोद कौशिक के पिताजी श्री उमाशंकर कौशिक का सम्मान किया गया| कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सीपत डॉ सिद्धि गवेल, प्राचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी, मानव संसाधन प्रमुख श्री एसवीडी रविकुमार, श्री विवेक चंद्रा , उप महाप्रबंधक, श्री मोहन लाल, वरिष्ठ प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे|
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
