एनटीपीसी सीपत में एनटीपीसी स्थापना दिवस का आयोजन

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2023 को देश की प्रमुख विद्युत उत्पादक कम्पनी एनटीपीसी का 49वॉ स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। एनटीपीसी के 49वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन ऊर्जा भवन, प्रशासनिक भवन के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक, सीपत को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने गॉर्ड ऑफ आनर दिया। श्री रमानाथ पुजारी, ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर समारोह का शुभारम्भ किया। इस दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन किया गया।
श्री रमानाथ पुजारी, परियोजना प्रमुख ने अपने सम्बोधन में एनटीपीसी के गौरवशाली 49वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एनटीपीसी द्वारा गत वर्षों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों को सभी कर्मचारियों के साथ साझा करते हुए कहा कि एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 73824 मेगावॉट है तथा देश के हर चौथे बल्ब को एनटीपीसी रोशन कर रहा है। एनटीपीसी देश की एकमात्र सार्वजनिक उपक्रम है जो फोर्ब्स 2023 की बेस्ट एम्प्लायर की सूची में शामिल है। इस अवसर पर सीपत परियोजना द्वारा हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि एनटीपीसी सीपत ने वर्ष 2023-24 में अबतक 06.11.2022 तक 79.62 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 12471 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया। एनटीपीसी सीपत स्टेशन को इस वर्ष प्राप्त हुए सम्मान एवं पुरस्कारों को भी सभी के साथ साझा किया। मुख्य अतिथि महोदय ने संयंत्र एवं नगर परिसर के सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रतिबद्ध केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, संगवारी महिला समिति, यूनियन एवं एसोसिएशन, बाल भारती पब्लिक स्कूल, संस्कृति क्लब, वैशाली क्लब, स्टेट बैंक, पोस्ट ऑफिस, इंडियन कॉफी हाउस, यूपीएल और सभी सहयोगी एजेंसियों के सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री यू एच गोखे, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2), श्री अरुण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अन्य सभी महाप्रबंधक गण एवं विभागाध्यक्षगण, एसोसिएशन व यूनियनों के अध्यक्ष व सचिव ने केक काटकर सभी कर्मचारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस दौरान उत्साह और उल्लास के प्रतीक एनटीपीसी के रंगों से रंगे गुब्बारे का आसमान में विमोचन किया गया।
समारोह के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान द्वारा कोर वैल्यू चैम्पियन पुरस्कार दिया गया। तत्पश्चात् केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का लाइव प्रसारण एमएस टीम के माध्यम से ऑनलाइन किया गया, जहां श्री गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड का संबोधन सभी कर्मचारियों ने देखा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
