बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)
एनटीपीसी सीपत में विश्व गुणवत्ता माह 2023 की शुरुआत परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी ने सभी कर्मचारियों को गुणवत्ता की शपथ दिलाई। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया और सभी कर्मचारियों और अनुबंध श्रमिकों के लिए प्रशिक्षण और दक्षताओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की गई।
परियोजना के समीपवर्ती गाँवों में गुणवत्ता को प्रोत्साहित करने के लिए, परियोजना प्रमुख सीपत द्वारा एक जिंगल जारी किया गया था जिसे एफएम रेडियो पर प्रसारित किया जा रहा है। पूरे गुणवत्ता माह के दौरान गुणवत्ता के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । श्री अरुण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) और अन्य विभागों के सभी महाप्रबंधक और वरिष्ठ कार्यपालक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
