अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत में 76 वां स्वतन्त्रता दिवस पर महाप्रबंधक प्रजापति ने ध्वजारोहण किया

On: August 16, 2022 5:12 AM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी सीपत में 15 अगस्त को देश का 76 वां स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह नगर परिसर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर खेल परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक सीपत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि घनश्याम प्रजापति ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का निरीक्षण किया ।

घनश्याम प्रजापति ने एनटीपीसी की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ के बारे में बताते हुए कहा कि कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 69433 मेगावाट है तथा एनटीपीसी आज थर्मल पावर के साथ-साथ सौर हाइड्रो तथा हवा से भी बिजली उत्पादन कर रही है।

इस दौरान कर्मचारियों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक ने योग्यता प्रमाणपत्र, पावर एक्सेल, एम्पलॉय ऑफ द इयर तथा मानवीयता पुरस्कार प्रदान किया | एनटीपीसी की श्रेष्ठ छात्र पुरस्कार के तहत परियोजना में स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्रों द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में आयोजित परीक्षा में दसवीं कक्षा के परिणाम में प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमश: रुपये 10,000/ तथा रुपये 7,500/- का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बारहवी कक्षा में विज्ञान और वाणिज्य विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को रुपये 10,000/- का नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत खेल परिषद द्वारा आयोजित साइकिल रैली को मुख्य अतिथि ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी 2), रमानाथ पुजारी महाप्रबंधक ( प्रचालन एवं अनुरक्षण) सीपत व सीपीजी ? के महाप्रबंधकगण एस वी डी रवि कुमार विभागाध्यक्ष मा. डिप्टी कमांडेंट मुनिराज मीणा, सीआईएसएफ, शलभ निगम, प्रिंसिपल बीबीपीएस, एवं वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण, संगवारी महिला समिति, वैशाली क्लब, खेल परिषद, संस्कृति क्लब के अध्यक्ष, सचिव व अन्य समिति सदस्य, यूनियन एसोसियेशन के प्रतिनिधिगण, नगर परिसर की गृहणियाँ व बच्चे उपस्थित रहे।
इसके पूर्व संगवारी महिला समिति द्वारा संचालित बाल भवन व टॉइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल में संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरोज प्रजापति एवं पदाधिकारियों द्वारा बाल भवन में ध्वजारोहण किया गया। सेवा भवन स्टेज-1 में भी रमानाथ पुजारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
समारोह उपरांत आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संयंत्र परिसर में स्थापित फ्यूल ऑइल सेल का उद्घाटन परियोजन प्रमुख घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक सीपत द्वारा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment