डाटा एन्ट्री आपरेटर संघ द्वारा दिनांक 05 मई से मई 6 तक 2 दिवसीय कलम बंद हड़ताल*
जशपुर :-छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत 350 कम्प्यूटर ऑपरेटर विगत 10-12 वर्षो से में छ.ग. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य कार्यालय 02, जिला कार्यालय 56 एवं विकासखण्ड कार्यालयों 292 में कार्यरत है।
स्कूल शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत समस्त कार्य के अलावा स्थापना से संबंधित सभी कार्यों को भी कम्प्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा किया जाता है। जिनके विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख मांगो पर पुनः स्मरण पत्र निराकरण करने हेतु मांग प्रस्तुत किया है।
जहां स्कूल शिक्षा विभाग 10-12 वर्षों से सेवा दे चुकें है आपरेटरों के लिए स्कूल शिक्षा में रिक्त सहायक ग्रेड 03 803 पद एवं डाटा एन्ट्री आपरेटर के 86 पद रिक्त है उनमें से हमारे भविष्य को सुरक्षित करने लिए नियमीतीकरण करने,कलेक्टर दर दिये जाने के फलस्वरूप संघ द्वारा मांग राज्य स्तरीय संचालन सह मानटिरींग समिति की बैठक दिनांक 08.05.2020 के स्वीकृति के अनुक्रम में अप्रैल 2020 से अंतर की राशि का एरियर्स भुगतान जल्द करने,माह मार्च 2022 से माह अप्रैल 2022 तक कम्प्यूटर आपरेटरो का मासिक वेतन भुगतान नही किया गया है। अल्प वेतन होने के बावजूद आज पर्यन्त भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण घर का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है, मासिक वेतन का भुगतान 5 दिवस के भीतर निराकरण,
मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों को समानकार्य समानवेतन दिये जाने,स्कूल शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटरों को ई पी एफ कटौती की सुविधा दिये जाने हेतु निवेदन । (संलग्न भारत सरकार पर्सनल पी जी और पेंशन शाखा मंत्रालय नार्थ ब्लाक नई दिल्ली दिनांक 04.09.2019 1 ),महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश की पात्रता हेतु उन अवकाशों का लाभ महिला आपरेटरों को दिया जावे।
छत्तीसगढ़ राज्य में डाटा एन्ट्री आपरेटरो की कुल संख्या 350 है, उक्त अपेक्षाओं के कारण सभी आपरेटरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तत्संबंध में आज पर्यन्त तक मांगो पर गंम्भीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया है न ही निर्णय लिया गया है। जिसके कारण संघ द्वारा दिनांक 05.05.2022 से 06.05.2022 तक 2 दिवसीय कलम बंद हड़ताल मे रहेगें। यदि प्रमुख 06 मांगो पर 10 दिवस के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तब की स्थति में समस्त कार्यरत डाटा एन्ट्री आपरेटर छ.ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले 01.07.2022 (01 जुलाई 2022) से अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जायेगें जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित विभाग का होना बताया है। मध्यानह भोजन ऑपरेटरों का मानदेय इतना कम है कि उस वेतनमान पर आज की महंगाई मैं अपना घर चला पाना मुश्किल हो गया है वही छुट्टियों के दिन भी शासन के कार्यों को इमानदारी पूर्वक करने वाले कर्मियों पर नियमितीकरण की घोषणा के बाद भी शासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई, तथा उनकी मांगों के जायज होने की चर्चा आम जनों में हो रही है अब देखना तो यह है कि शासन अपने वादों से मुकरती है या महंगाई से पीड़ित डाटा एंट्री ऑपरेटर को नियमित करती है या नहीं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
