अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसडीएम यादव ने पाली थाना में दुर्गा पूजा, दशहरा, ईद-ए-मिलाद एवं दीपावली पर्व शांति पूर्वक मनाने शांति समिति की बैठक ली

On: September 25, 2022 12:37 PM
Follow Us:

सड़को में नही लगा सकेंगे पंडाल

निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे चलाने पर होगी कार्रवाई

पाली (वायरलेस न्यूज) पाली थाना में दुर्गा उत्सव, दशहरा, ईद-ए-मिलाद एवं दीपावली पर्व को शांति और सौहार्द्र के साथ मनाये जाने के उद्देश्य से पाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शामिल दुर्गा समितियों के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, दुर्गा पंडालों के प्रतिनिधियों सहित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम ममता यादव, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार कंवर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने सभी धार्मिक स्थलों के संचालन और दुर्गा पूजा के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पर्व के दौरान उपयोग होने वाले डीजे आदि भी गाइडलाईन के अनुसार रात 10 बजे से 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे चलाने पर डीजे जप्ती की कार्रवाई उन्होने पर्वो के दौरान एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सूचनाओं का आदान-प्रदान नही करने की अपील नागरिकों से किए। पूर्व मे निर्धारित स्थानों पर ही पूजा करेंगे। नये स्थान पर पूजा नही करेंगे। कहा कि दुर्गा विसर्जन निर्धारित रूट के अनुसार ही किया जाए। विसर्जन के दौरान कोई भी आम रास्ता बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विसर्जन के दौरान वालेन्टियर भी रखना अनिवार्य होगा। संबंधित वालेन्टियर विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने सहयोग करेंगे। पंडालों में बिजली व्यवस्था सुनियोजित तरीके से करनी होगी। जिससे शार्ट सर्किट, लूज तार आदि की समस्या न हो। शांति समिति की बैठक में ईद-ए-मिलाद के दौरान भी शांति पूर्वक पर्व को मनाने के लिए चर्चा हुई। बैठक में अंजू पांडेय जनपद सदस्य सोना ताम्रकार अजय सैनी यश गम्भीर , सुभम जायसवाल ,राजेंद्र डिकसेना, विजय सिंह ठाकुर संतोष देवागन मुकेश प्रजापति गोलू वैष्णव ,,अंकित मारू ,सहायक उप निरीक्षक डी.आर.ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक विमलेश भगत, प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह राज हिरावण सिंह सरोते , आरक्षक शैलेंद्र तंवर, बिर्जेश कंवर, सुशांत टोप्पो, तेज प्रकाश तेजा, आदि उपस्थित रहें ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment