रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन, गृह(पुलिस) विभाग, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर द्वारा 30/06/2021 को भारतीय पुलिस सेवा/राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी की गई थी । आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक जिला-कोरबा श्री अभिषेक मीणा को पुलिस अधीक्षक जिला-रायगढ़ तथा पुलिस अधीक्षक जिला-रायगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जिला-कोरिया नवीन पदस्थापना की गई है । आदेश के पालन में आज दोपहर सड़क मार्ग से एसपी श्री अभिषेक मीणा रायगढ़ पहुंचे । कार्यालय में सशस्त्र जवानों द्वारा एसपी श्री मीणा को सलामी दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के कक्ष में एसपी संतोष सिंह द्वारा रायगढ़ एसपी का चार्ज एसपी श्री अभिषेक मीणा को विधिवत सौंपा गया । कल दिनांक 02/07/2021 को एसपी संतोष कुमार सिंह को जिला पुलिस द्वारा ससम्मान जिले से विदाई दी गई थी । नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा का जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा कार्यालयीन स्टाफ द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत, भेंट किया गया, जिसके बाद एसपी श्री मीणा मीडिया साथियों से रूबरू होकर अपना विजन बताये ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
