थाना सिविल लाईन के 10 चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य चोर को किया गया दुर्ग मिलाई से गिरफ्तार।
कल दिनांक को ही सिविल लाइन पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर टीम द्वारा किया गया था आरोपी चोर के साथी शिव चन्द्रवंशी को कवर्धा से गिरफ्तार। रेड कार्यवाही में दिल्ली पुलिस का रहा सहयोग।
बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) एसपी बिलासपुर की बिलासपुर पुलिस ने शातिर चोरों के दो लोगो को गिरफ्तार कर दिल्ली और बिलासपुर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए आज एसपी संतोष सिंह ने पत्रकारों के सामने किया । इस मामले करोड़ों का सोना और लाखो की नगद राशि भी बरामद की है।
बिलासपुर एसपी संतोष सिंह ने आज बिलासागुडी में इस सनसनीखेज चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों को विस्तार से जानकारी देकर बताया कि दिनांक 19 अगस्त 2023 को श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकान एवं दिनांक 25 अगस्त .20023 को सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 बड़ी दुकानों कुल 10 दुकानों में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर आईजी अजय यादव, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त चोर को पकड़ने हेतु अलग अलग टीम बनाकर निर्देश दिये गये थे जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्रj जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (भासे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एवं एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू के नेतृत्व टीम बनाकर मुखबीर तंत्र को मजबूत कर एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर लगभग 300 सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने पर आरोपी जिला कबीरधाम का निवासी होना पाया गया जिस पकड़ने हेतु घटना दिनांक से टीम आरोपी के निवास एवं रिस्तेदारों के निवास के आसपास डेरा जमाये हुए थी जो दिनांक 28.09.2023 को घटना के मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास अपने साथी शिवा चन्द्रवंशी के साथ अपने निवास के आसपास दिखाई दिया कि सूचना पर रेड कार्यवाही की गई जहां पर उसका सहयोगी शिवा चन्द्रवशी पिता बेनी माधव चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पास कवर्धा मिला एवं मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास घर की खिड़की से कूद कर भाग गया। शिव चन्द्रवशी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने उपरोक्त घटनाओं में लोकेश श्रीवास को साथ रहकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से लगभग 23 लाख रुपये की मशरूका बरामद किया गया। मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू सिविल लाईन थाने के टीम ने स्मृतिनगर थाना क्षेत्र दुर्ग भिलाई के किराये के मकान से घेराबंदी कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामलों में चोरी गए 12 लाख 50 हजार रूपये नगदी एवं साढ़े अठारह किलो सोना के जेवरात व हीरे बरामद की गई। लोकेश श्रीवास द्वारा कुछ दिनों पूर्व दिल्ली में हुई बड़ी चोरी की घटना में शामिल होना बताया एवं थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम क्लाथ मार्केट स्थित 05 दुकानों पूजा गीन अपार्टमेंट, संस्कृति रेडिमेट शोरूम, नरेश फैशन, श्रीराम क्लाथ स्टोर तथा सत्यम चौक से अग्रसेन चौक के बीच स्थित 05 दुकानी प्लेटिनम शू-मॉल, बासुरी मैचिंग सेंटर मान्यवर शोरूम, कामेश टेडर्स, एवं टाईम पैलेस, में चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। लोकेश श्रीवास से पुछताछ जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य एसीसीयू प्रभारी कृष्णा साहू थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक भावेश शेपडे, अजहर उद्दीन, आरक्षक सोनू पाल, अविनाश कश्यप एसीसीयू टीम बिलासपुर से सउनि शोभनाथ यादव प्रआर देवमून पुहुप, आरक्षक तरूण केशरवानी, सत्या पाटले तदबीर पोते, विकास राम, बोधुराम, प्रशांत सिंह निखिलजाधव एवं दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर, दिनेश कुमार, विष्णु तिवारी विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
