ऐसा क्या हुआ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण के बीच लगे मुर्दाबाद के नारे ,भाषण के बीच ही बहिष्कार और खाली हो गया पूरा सभास्थल
जगदलपुर (वायरलेस न्यूज़ 03 अप्रैल 2022) /
आज जगदलपुर में लालबाग मैदान में पिछड़ा वर्ग संभागीय स्तर महासम्मेलन बस्तर संभाग का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भुपेश बघेल मुख्य अथिति के रूप में सम्मिलित हुए थे जिसमें पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से दो महत्वपूर्ण मांगे थी जिसकी घोषणा की अपेक्षा समाज मुख्यमंत्री से कर रहा था पहली मांग थी कि बस्तर संभाग में पांचवीं अनुसूची पेशा कानून में पिछड़ा वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना एवं दूसरी प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को अकेले 27 % आरक्षण लागू करना ।
परंतु अपने उदबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज की मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर पिछड़ा वर्ग के लोगों के धैर्य ने जवाब दे दिया और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रम पैदा करने का आरोप तथा पिछड़ा वर्ग को धोखा देने का आरोप लगाते हुए ,मुख्यमंत्री भूपेश के भाषण के दौरान ही सभा स्थल पर मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जाने लगे ।
हालंकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति बिगड़ती देख मोर्चा सम्हालने का प्रयास किया पर लोग इस कदर नाराज थे कि वो पुलिस प्रशासन के रोकने के बाद भी नहीं रुके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण के बीच ही नारेबाजी कर पूरा सभास्थल खाली कर दिया ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछड़ा वर्ग के लिए 50 लाख के भवन की भी घोषणा की पर पिछड़ा वर्ग ने इस भवन को स्वीकार करने से इंकार करते हुए अपने मुख्य मांगो को पूरा करने की मांग की ।
इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दोनो तरफ से कुछ गलतफहमियां हुई है जिसे शीघ्र ही बैठकर सुलझा लिया जाएगा ।इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के ऐसे बहिष्कार से बस्तर जिला कांग्रेस सकते में है सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस मामले के निराकरण की रूप रही तय की जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
