ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ के तहत चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 01 टिकट दलाल की गिरफ्तारी के संबंध में ।
नागभीड़ (वायरलेस न्यूज) दिनांक 28.04.2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नागभीड़ निरीक्षक पीसी शर्मा बल सदस्य आरक्षक अजित जायसवाल के साथ रेलवे ई टिकटों का कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध चिमूर शहर जिला चन्द्रपुर में अभियान के दौरान (01) अंकित निलकंठराव बारेकर उम्र 30 वर्ष की दुकान बारेकर ऑन लाईन सर्विस, नेहरू चौक, चिमूर थाना चिमूर जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) में जाकर कंप्यूटर चेक करने पर उनके 01नग पर्सनल आईडी Abchimur10 से अवैध तरीके से बने 04 नग ओल्ड टिकट (जिसमे 01 टिकट आज दिनांक 28.04.23 की ही थी ) कीमत 3913.05 रेल आरक्षण ई टिकट जिसका कोई वैद्य प्रमाण पत्र मांग करने पर पेश नहीं कर सका तथा मामला धारा 143 रेल अधिनियम का होना पाकर 04 नग टिकट तथा 01 नग सीपीयू (अनुमानित कीमत 6000/-) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस थाना चिमूर को सूचना देते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नागभीड़ समय लगभग 20.30 बजे लाकर उसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट नागभीड़ अपराध क्रमांक 236/2023 धारा 143 दिनांक 28.04.2023 मामला पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्यवाही किया गया l उक्त प्रकरण में आगे की जांच सहायक उप निरीक्षक के बी लामा नागभीड़ द्वारा की जा रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








