रायपुर । (वायरलेस न्यूज़) ऑपरेशन नारकोस” के तहत मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर, गुप्तचर शाखा डिटेक्टिव विंग मुख्यालय बिलासपुर की टीम ने एक अतंर्राज्यीय गांजा तस्कर को 18 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत *प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब संजय गुप्ता के निर्देशन मे दिनाँक 15.06.22 को रेसुब पोस्ट रायपुर के निरीक्षक एम के मुखर्जी, निरीक्षक अनुपमा मिश्रा, अपराध गुप्तचर शाखा डिटेक्टिव विंग मुख्यालय बिलासपुर और मंडल टास्क टीम रेसुब रायपुर प्रभारी उप निरीक्षक सनातन थानापति, उप निरीक्षक ए जेड चौधरी, सउनि एम अली, सउनि डी के सिंह, प्रआ व्ही सी बंजारे, आ. देवेश सिंह, की सयुंक्त टीम के साथ मुखबिर सूचना के हुलिया का व्यक्ति रेलवे स्टेशन रायपुर के टिकट बुकिंग ऑफिस के मुसाफिर खाना के पास दो पिट्ठू बैग के साथ बैठे हुए मिला पुछने पर अपना नाम- कीर्ति राज सिंह, पिता- जवाहर सिंह, उम्र 45, वर्ष निवासी ग्राम भटेवर, थाना-बिलवई, जिला-महोबा (उ. प्र.) बताया जिसके पास से 02 पिट्ठू बैग में 03 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 18 किलो 500 ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत रू. 92500/- (रु. बानवे हज़ार पांच सौ रुपए) को एनडीपीएस के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया।
*पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को रेल मार्ग से बांदा बेचने के लिये जाने वाला था।*
कार्यवाही में पकड़े गये उक्त आरोपी को जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपुर्द किये जिस पर शासकीय रेल पुलिस रायपुर द्वारा अपराध क्रंमाक 44/22 दिनांक 15.06.22 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उक्त आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।रायपुर रेल सुरक्षा बल की लगातार गांजा तस्करों पर गिराई जा रही गाज से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
